Pankaj Study Centre
social-science-most-important-question-pdf

social science most important Question pdf

आइए जानतें है social science most important Question pdf के बारे में 

  1. परमाणु – शक्ति किन – किन खनिजो से प्राप्त होती है ? [ 2018 ]

Ans  अभी के समय में परमाणु शक्ति उर्जा के प्रमुख स्रोत है | जो अलग अलग खनिजो से प्राप्त होता है, जिसमे इल्मेनाइट, वैनेडियम ,एन्टिमनी ,ग्रेफाइट ,यूरेनियम , मोनोजाइट आदि आण्विक खनिज प्रमुख है |

2. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या थी ?

Ans जब इटली का एकीकरण हो रहा था | उसी समय जर्मन क्षेत्र में भी समान प्रक्रियाएं चल रही थी | इटली के एकीकरण के मार्ग में आस्ट्रिया बहुत बड़ा बाधक था | 1830 कि क्रांति के बाद इटली में भी नागरिक आन्दोलन शुरू हो गया | मेजनी ने नागरिक आन्दोलन से उत्तरी और मध्य इटली में एकीकृत गणराज्य स्थापित करने का कोशिश किया | वहीँ ऑस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख द्वारा राष्ट्रवादी नागरिक आन्दोलन को दावा दिया गया | और इटली का एकीकरण रूक गया | वहीँ हम बात करे जर्मनी का, तो जर्मनी में भी राष्ट्रवादी भावना को तोड़ने में मेटरनिख द्वारा दमनकरी कानून कार्ल्सवाद के आदेश को जारी किया | जिससे जर्मनी का भी एकीकरण रूक गया

3. सर्वहारा वर्ग किसे कहते है ? [2012 , 2018]

Ans समाज के वैसे वर्ग को सर्वहारा वर्ग कहतें है जिसमें किसान ,मजदूर एवं आम गरीब लोग शामिल  होतें  है | जिस पर पूंजीपति वाले लोलोग खूब शोषण किया |

   4. अक्टूवर क्रांति से आप क्या समझतें है ?

Ans   रूस में 7 नवम्बर 1917 ई० में जो क्रांति हुई थी उसे बोल्शेविक एवं अक्टूवर क्रांति के नाम से कहा  जाता है | पहले के रूसी कैलेंडर के अनुसार यह क्रांति 25 अक्टूबर 1917 ई० में हुआ था | जिसके कारण अक्टूवर क्रांति को वोल्शेविक क्रांति भी कहतें है |

5. जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के विषय में आप क्या जानतें है ?

Ans जलियाँवाला बाग़ हत्या काण्ड 13 अप्रैल 1919 ईo में हुआ था | वैशाखी के दिन वहां के लोग एक जूट होकर रोलेट एक्ट एवं पुलिस की दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहें थे | तभी अमृतसर का सैनिक कमांडर जनरल डायर वहां पहुंचा और प्रवेश द्वार बंद कर निहत्थी लोगों पर अंधाधुन गोलियों की  बौछार करवा दी | जिसमे 379 लोग मारे गयें और लगभग 12,00 लोग जख्मी हो हुए |

मुझे उम्मीद है social science most important Question pdf इससे आप संतुष्ट होंगे

class 10th social science online test set-2

https://www.youtube.com/c/Pankajstudycentre

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!