aaj ki post men September se kaise padhe ye bataunga
🎯 Step 1: सबसे पहले लक्ष्य तय करें
- रोज़ाना कम से कम 6–7 घंटे पढ़ाई (स्कूल + घर)
- NCERT / Board की किताबें + पिछले साल के प्रश्न पत्र
- Notes + Revision + Test → ये तीनों रोज़ाना करना है।

📅 September से January (Concept + Notes)
📌 September – October
- सभी Subjects की किताबें पूरी लाइन-बाय-लाइन पढ़ें।
- हर चैप्टर का short notes और formula sheet बनाइए।
- Maths + Science → रोज़ 2-2 घंटे प्रैक्टिस।
- Hindi + English → रोज़ 1-1 घंटा पढ़ें।
- Social Science → हर दिन 1 चैप्टर पढ़ें और सवाल लिखकर याद करें।
📌 November – December
- पहली बार पूरा syllabus revise करें।
- हर चैप्टर से objective + subjective questions लिखकर हल करें।
- Model Paper / Previous Year Question Paper solve करना शुरू करें।
- कमज़ोर chapters को extra time दें।
📌 January
- पूरा syllabus दूसरी बार revise करें।
- हर subject से 2–3 Model Papers टाइम लिमिट में हल करें।
- रोज़ाना objective + definitions याद करें।
📅 February – Board Exam से पहले
- Revision only → Notes + Formula + Important Questions
- हर दिन कम से कम 1 sample paper solve करें।
- गलती वाले सवाल दोबारा revise करें।













