Pankaj Study Centre
bhrashtachar-par-nibandh

भ्रष्टाचार पर निबंध

साथियों जैसा की आप जानतें ही हैं | भ्रष्टाचार जिसका अर्थ होता है भ्रष्ट आचरण और क्रिया-कलाप  

  • भारत में भ्रष्टाचार का जड़ बहुत ही गहरा है | जिसका व्यापक असर भारत के जनमानस के ऊपर पड़ता है | जिसके कारण समय पर किसी भी कार्य का निष्पादन नहीं हो पाता है | और लोगों को अपने काम से वंचित होना पड़ता है | जो व्यक्ति सम्बंधित अधिकारी को चाय नास्ता या नगद राशी देता है उसका काम पर्दे के पीछे हो जाता है |
  • मेरा मानना है की भ्रष्टाचार को बढ़ाने में भारतीय जन-मानस का भी बहुत बड़ा योगदान है| जिनके पास समय का आभाव है |और धन की कमी नहीं है | ऐसे लोग सरकारी कार्यालय में अधिकारी को खरीद फरोक्त और लालच देने का काम करतें है | और उनका काम पहले हो जाया करता है |
  • भारत जैसे गरीब और अशिक्षत देश में  जहां लोगों को कार्यालय में होने वाले कर्यों के बारे में विशेष जानकारी नहीं रहती है | जिसके कारण पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें धमकाया और टरकाया जाता है | और लोग जानकारी के आभाव में कार्यालय द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से गठित दलालों के चक्कर में आ जातें  है | और उन्हें मनमाना रकम देकर काम कराना पड़ता है |
  •  आप भारत के निचले सदन पंचायती राज से लेकर भारत के उपरी कार्यालय जहां आम जनमानस से ज़ुरा कार्य होता है| मेरे समझ से बिना प्रलोभन और घुस के 90 % काम नहीं होता है | या तो आप का पहुँच किसी अपसर या नेता के पास है तो आपका काम कर्यालय नियमानुसार हो जाया करता है | उदाहरनार्थ साधारण जन्म प्रमाणपत्र बनाना हो या आधार कार्ड बनाना हो या किसान क्रेडिट कार्ड बनाना हो या ग्रामीण बैंक से लोन लेना हो या फ्रखंड में आय प्रमाण पत्र बनाना हो या जाति प्रमाण पत्र बनाना हो या जमीन की दाखिल ख़ारिज कराना हो इत्यादि |  मतलब कोई भी काम कराना हो नजायज खर्च करना ही पड़ता है |
  •  भारतीय कार्यकारी पदाधिकारी जो काफी मेहनत और अध्यन करके नौकरी पातें हैं जिनका चयन होने से पहले कितने प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं | वो अपने कुर्सी पर बैठते ही अपना दायित्व भूल जातें हैं और वो यह भी भूल जातें हैं की मै सपथ जो लेता हूँ की ईमानदारी और निष्ठां पूर्वक काम करूँगा किसी प्रलोभन या दबाव में नहीं आऊंगा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा | मेरे समझ से भारत के सभी कार्यालय में काम  करने से पहले सभी अधिकारीयों के लिए सपथ का प्रस्तावना अनिवार्य कर देना चाहिए | और किसी भी प्रकार का अनियमितता पाए जाने पर पद से बर्खास्त कर देना चाहिए |
  • भ्रष्टाचार जिस रूप में व्याप्त है | भारतीय प्रशासनिक अधिकारी को त्वरित कारवाई करतें हुए भ्रष्टाचारियों  के ऊपर अंकुश लगायें और कठोर से कठोर कदम उठायें  | धन्यवाद

https://www.youtube.com/channel/UCL9ziNRexS1CQa0B9Stciaw

गरीब माँ बाप का दर्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!